#हरदोई:- पुलिस की मेहनत लाई रंग "मुश्कान पहुँची अपने घर#
#हरदोई:- पुलिस की मेहनत लाई रंग "मुश्कान पहुँची अपने घर#
#हरदोई: प्रताप नगर चौराहे पर अज्ञात अवस्था में मिली युवती को आखिरकार 40 घंटे के भीतर उसके परिवार से मिला दिया गया#
#कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र की पुलिस चौकी प्रताप नगर इंचार्ज दीपक कुमार की सक्रियता, लगन और कार्य के प्रति निष्ठा ने एक बड़ा उदाहरण पेश किया। पुलिस ने युवती को सुरक्षित संरक्षण में लेकर लगातार उसकी पहचान कराने का प्रयास किया#
#युवती ने अपना नाम मुस्कान पुत्री स्व. महेश बताया था, लेकिन वह अपने गांव और परिवार की सही जानकारी नहीं दे पा रही थी। पुलिस की लगातार मेहनत और संवेदनशील कार्यशैली के चलते आखिरकार जनपद सीतापुर के कस्बा मछरेहटा निवासी रामखिलावन तक सूचना पहुंची#
#बाल कल्याण समिति कार्यालय, हरदोई में आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुस्कान को उसके पिता रामखिलावन के सुपुर्द कर दिया गया#
#इस सराहनीय कार्य के लिए प्रताप नगर पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कुमार एवं उनकी टीम की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है#

No comments