Breaking News

#लखीमपुर:- पारिवारिक विवाद में मासूम की बलि! मां के साथ सो रहे 8 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या#


#लखीमपुर:- पारिवारिक विवाद में मासूम की बलि! मां के साथ सो रहे 8 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या#

#लखीमपुर: से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक घर में मां के साथ सो रहे 8 साल के बच्चे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। जबकि उसकी मां पर भी जानलेवा हमला किया गया। आनन-फानन में परिजन घायल महिला को लेकर निघासन सीएचसी पहुंचे। जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। वहीं, महिला ने हमलावरों की पहचान अपने चचेरे देवरों के रूप में की है#

#ये घटना निघासन कोतवाली क्षेत्र के तारानगर गांव का है। राम प्रसाद की पत्नी ज्ञान देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार रात वह अपने आठ वर्षीय बेटे रवि के साथ घर में मच्छरदानी लगाकर सो रही थीं। रात करीब दो बजे आहट होने पर उनकी आंख खुली तो चारपाई के पास चचेरे देवर सियाराम और हरेराम खड़े दिखाई दिए। आरोप है कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, एक आरोपी ने उन्हें पकड़ लिया और दूसरे ने धारदार हथियार से उनके गले पर वार कर दिया#

#महिला के विरोध करने पर आरोपी उसका गला काटने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने पास में सो रहे मासूम रवि का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गए। ज्ञानदेवी के शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में दोनों घायलों को निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। वहीं ज्ञानदेवी का उपचार जारी है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है#

#उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। निघासन कोतवाली प्रभारी अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि महिला ने हमलावरों की पहचान कर ली है। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब 15 दिन पहले टटिया लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसे गांव में ही सुलझा लिया गया था और पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी#

No comments