Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश#


#हरदोई:- पिहानी- विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश#

#हरदोई: पिहानी- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पिहानी वन रेंज के अंतर्गत मां सिंहवाहिनी मंदिर स्थित अमृत सरोवर, पिहानी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा क्षेत्र में हरित आवरण को मजबूत करना रहा#

#कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिहानी ब्लॉक प्रमुख कुशी वाजपेयी उपस्थित रहीं। इसके अलावा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शाहीन बेगम, खंड विकास अधिकारी (BDO) अरुण कुमार, अधिशासी अधिकारी (EO) अमित कुमार सहित वन विभाग के अधिकारी रेंजर नीलम मौर्या, वन रक्षक राहुल कुमार एवं रेंज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा#

#अमृत सरोवर के किनारे कुल 25 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें जामुन, आम, गुटेल सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण के साथ-साथ इनके संरक्षण का भी संकल्प लिया#

#इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं#

#कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों से पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई#

No comments