#हरदोई:- हनुमानगढ़ी के महंत रामदास जी का 85 वर्ष की उम्र में निधन#
#हरदोई:- हनुमानगढ़ी के महंत रामदास जी का 85 वर्ष की उम्र में निधन#
#अयोध्या: हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत रामदास जी का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हाल ही में मेदांता अस्पताल में उपचार के बाद तीन दिन पहले ही अयोध्या लौटे थे। महंत रामदास जी के निधन की खबर से अयोध्या सहित पूरे संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में संत, श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहुंच रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे उनकी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जबकि शाम 4 बजे नया घाट पर पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा#

No comments