#हरदोई:- पुलिसकर्मी पर पत्नी ने लगाए दूसरी शादी और प्रताड़ना के आरोप#
#हरदोई:- पुलिसकर्मी पर पत्नी ने लगाए दूसरी शादी और प्रताड़ना के आरोप#
#हरदोई: जनपद की क्राइम ब्रांच में तैनात हेड कांस्टेबल सागर चौधरी पर उनकी पत्नी अंशु चौधरी ने दूसरी शादी करने और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह पिछले दो दिनों से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उनकी एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। अंशु चौधरी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें एसपी से मिलने नहीं दिया#
#अंशु चौधरी के अनुसार, 13 वर्ष पहले हिंदू रीति-रिवाज से उनका विवाह सागर चौधरी से हुआ था। वह अपने छोटे मासूम बच्चे के साथ न्याय की गुहार लगाते हुए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय दिलाने की अपील की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मामले में कहा है कि प्रकरण की जांच की जा रही है#

No comments