Breaking News

#दिल्ली:- अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 97 संपत्तियां ध्वस्त, 126 सील#


#दिल्ली:- अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 97 संपत्तियां ध्वस्त, 126 सील#

#दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खानपुर और सैनिक फार्म्स क्षेत्रों में अवैध बहुमंजिला इमारतों पर बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन का कहना है कि भवन सुरक्षा मानकों और निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी#

#अभियान के दौरान अब तक 97 अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया गया है, जबकि 126 संपत्तियों को सील किया गया। इसके अलावा 84 कारण बताओ नोटिस और 41 सीलिंग नोटिस भी जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन के मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में सुरक्षित और नियमानुसार निर्माण सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है#

No comments