#जम्मू:- कश्मीर- में MSc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा ऐन वक्त पर रद्द, आंसर शीट में गड़बड़ी से मचा हड़कंप#
#जम्मू:- कश्मीर- में MSc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा ऐन वक्त पर रद्द, आंसर शीट में गड़बड़ी से मचा हड़कंप#
#जम्मू: कश्मीर- देशभर में NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उठ रहे विवादों के बीच जम्मू-कश्मीर में भी परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां MSc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही रद्द कर दी गई#
#जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड (JKBOPEE) द्वारा आयोजित की जा रही MSc नर्सिंग एंट्रेंस परीक्षा में आंसर शीट्स से जुड़ी गंभीर गड़बड़ी सामने आई। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले अनियमितता का पता चलते ही अधिकारियों ने परीक्षा निरस्त करने का फैसला लिया#
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों को अचानक परीक्षा रद्द होने की सूचना दी गई, जिससे उनमें नाराजगी और असमंजस की स्थिति देखने को मिली। अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रबंधन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द नई परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की है#
#गौरतलब है कि देश में पहले से ही NEET और CBSE परीक्षाओं को लेकर विवादों का माहौल बना हुआ है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर में हुई यह चूक परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और तैयारियों पर नए सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल JKBOPEE की ओर से परीक्षा रद्द किए जाने के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही नई परीक्षा तिथि की घोषणा किए जाने की संभावना है#

No comments