#नोएडा:- प्राधिकरण में कई अधिकारियों के तबादले निरस्त, शासन ने जारी किए आदेश#
#नोएडा:- प्राधिकरण में कई अधिकारियों के तबादले निरस्त, शासन ने जारी किए आदेश#
#नोएडा: नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण समेत यूपीसीडा, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण और गीडा में किए गए कई अधिकारियों के तबादले शासन स्तर पर निरस्त कर दिए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न प्रबंधकों और अधिकारियों के स्थानांतरण रद्द कर उन्हें राहत दी गई है#
#जानकारी के मुताबिक प्रबंधक आलोक अग्रवाल का 19 मई 2026 को हुआ तबादला निरस्त कर दिया गया है। वहीं प्रबंधक रोहित सिंह का 27 जनवरी 2026 का तबादला भी रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा करण सिंह त्यागी, शोभा सिंह, सुधीर सिंह, प्रेम चंद्र सेन, हर्ष गर्ग और प्रबंधक अनेज कुमार आनंद के स्थानांतरण आदेश भी वापस ले लिए गए हैं#
#शासन ने संतोष कुमार सिंह, अरविंद कुमार भाटी, महेंद्र पाल, धर्मपाल सिंह और अभिषेक सिंह के तबादले भी निरस्त कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कई अधिकारी तबादला आदेश जारी होने के बाद भी अपनी नई तैनाती वाली जगह पर कार्यभार ग्रहण करने नहीं गए थे। अब तबादला निरस्त होने के बाद वे अपने पूर्व तैनाती स्थल पर ही कार्यरत रहेंगे#

No comments