#हरदोई:- सांडी- में सर्राफा व्यापारी फरार, लाखों के जेवर लेकर गायब#
#हरदोई:- सांडी- में सर्राफा व्यापारी फरार, लाखों के जेवर लेकर गायब#
#हरदोई: सांडी- क्षेत्र के चचरापुर गांव में संचालित एक सर्राफा दुकान का संचालक कथित रूप से सैकड़ों ग्रामीणों के गिरवी रखो सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे। जानकारी के अनुसार, ग्राम साबिरपुर थाना बेहटा गोकुल निवासी विपिन गुप्ता पुत्र राजपाल ने लगभग 10 वर्ष पूर्व चचरापुर गांव में आर.एस. ज्वेलर्स के नाम से दुकान खोली थी#
#ग्रामीणों का आरोप है कि वह लंबे समय से गिरवी गांठ का कारोबार कर रहा था और क्षेत्र के चचरापुर, अहिरन पुरवा, पेंग, परोंची, मझिया, देहपुरया, विकवइया और तेरिया समेत कई गांवों के लोगों के सोने-चांदी के आभूषण उसके पास गिरवी रखे थे। ग्रामीणों के मुताबिक हाल के दिनों में सोने-चांदी के दाम बढ़ने के बाद लोग अपने जेवर छुडाने पहुंचे तो व्यवसायी उन्हें लगातार टालता रहा। कई महिलाओं ने बताया कि उन्होंने ब्याज सहित पूरा भुगतान कर दिया था, लेकिन व्यवसायी ने एक सप्ताह बाद जेवर लौटाने का आश्वासन देकर वापस भेज दिया#
#जब पिछले बृहस्पतिवार से लगातार दुकान बंद देखी तो संदेह उस समय और बढ़ गया जब दुकान से नाम-पट्टिका भी हटा ली गई। इसके बाद लोगों ने उसके घर और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को क्षेत्र के सैकडों ग्रामीण एकत्र होकर थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मनीराम, विपिन सिंह, आशीष कुमार, नीरज, जयप्रकाश, शिवसागर, पार्वती, ललिता, मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस से अपने जेवर वापस दिलाने और आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष बसंत राम ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हो गई है। जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है#

No comments