#हरदोई:- एमएलसी अवनीश सिंह का पिहानी में हुआ भव्य स्वागत#
#हरदोई:- एमएलसी अवनीश सिंह का पिहानी में हुआ भव्य स्वागत#
#हरदोई: भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी अवनीश सिंह का गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई के आवास पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड क्षेत्र के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में अवनीश सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है#
#अवनीश सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा तथा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसेवा को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। कार्यक्रम की मेजबानी कर रहीं ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने सभी अतिथियों और जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सामूहिक सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी#
#कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे/ जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती, प्रधान संघ अध्यक्ष मेवाराम राठौर, अखिलेश दीक्षित, तहसीम खान, रघुवीर सिंह, गोपाल मिश्रा, राजीव सिंह, मोहम्मद हुसैन, अंकित बाजपेई, असीर अहमद, अंकित पतरास, मंटू खान, राधेश्याम, उमाकांत द्विवेदी, सुरेश कुशवाहा, विवेक कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे#

No comments