Breaking News

#हरदोई:- मुख्यमंत्री दरबार पहुंची महिला किसान, बिजली कटने से 15 बीघा फसल सूखने के कगार पर#


#हरदोई:- मुख्यमंत्री दरबार पहुंची महिला किसान, बिजली कटने से 15 बीघा फसल सूखने के कगार पर#

#हरदोई: के थाना पचदेवरा क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर की एक महिला किसान ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि विभागीय लापरवाही और मनमानी के कारण उसके निजी नलकूप की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे 15 बीघे में खड़ी फसल संकट में पड़ गई है। ग्राम धर्मपुर निवासी रूपरानी पत्नी स्वर्गीय मिश्री लाल के अनुसार उन्होंने अपने खेत की सिंचाई के लिए 20 सितंबर 2023 को निजी नलकूप का विद्युत कनेक्शन लिया था। इसके लिए सात विद्युत खंभों और एक ट्रांसफार्मर की स्थापना हेतु विभाग में 1,42,967 रुपये जमा किए गए थे। महिला किसान का आरोप है कि बाद में हैवी रोड का हवाला देकर तीन अतिरिक्त खंभों के नाम पर विभागीय कर्मचारियों ने 75 हजार रुपये और वसूल किए, जिसके बाद कनेक्शन चालू किया गया#

#पीड़िता के मुताबिक 20 सितंबर 2023 से 29 अप्रैल 2026 तक नलकूप से नियमित सिंचाई होती रही। लेकिन 30 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे जेई के निर्देश पर लाइनमैन ने अचानक बिजली आपूर्ति काट दी। पूछताछ करने पर बताया गया कि ट्रांसफार्मर दूसरी जगह स्थापित कर दिया गया है, इसलिए कनेक्शन बंद किया गया है। महिला किसान का कहना है कि उन्होंने पहले ही मुख्यमंत्री कार्यालय में ऑनलाइन शिकायत की थी, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह रखा गया था और इसकी रिपोर्ट भी ऑनलाइन दर्ज की गई थी। इसके बावजूद उसी आधार को बिजली काटने का कारण बनाया जाना समझ से परे है#

#बिजली आपूर्ति बंद होने का सीधा असर उनकी खेती पर पड़ रहा है। रूपरानी के अनुसार उनके खेत में 10 बीघे मूंगफली और 5 बीघे लौकी की फसल खड़ी है। भीषण गर्मी के बीच सिंचाई न होने से फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत के बावजूद समाधान न मिलने पर महिला किसान 8 जून 2026 को लखनऊ पहुंचीं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन कार्यक्रम में अपनी शिकायत दर्ज कराई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण को जिलाधिकारी हरदोई को भेज दिया है। शिकायत पत्र पर "लाइन शीघ्र लगवाई जाए" का निर्देश भी अंकित किया गया है#

No comments