Breaking News

#हरदोई:- हरे पेड़ कटवाने में एनएसआई डायरेक्टर डॉ. सीमा परोहा सस्पेंड#


#हरदोई:- हरे पेड़ कटवाने में एनएसआई डायरेक्टर डॉ. सीमा परोहा सस्पेंड#

#कैंपस में बिना अनुमति कटवाए थे पेड़, कल्याणपुर थाने में दर्ज है एफआईआर#

#कानपुर: राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) कैंपस में बिना अनुमति 722 हरे पेड़ काटे जाने के मामले में एनएसआई डायरेक्टर डॉ. सीमा परोहा को सस्पेंड कर दिया गया है। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर का कार्यभार शुगर एंड वेजिटेबल ऑयल निदेशालय के डायरेक्टर अरविंद कुमार रावत को सौंपा गया है#

#एनएसआई में सर्कुलर जारी करते हुए कहा गया कि एनएसआई के अधिकारी ऑफिस संबंधी कार्य के संबंध में निदेशक रावत को ई-मेल के जरिये संपर्क कर सकते हैं। बताते चलें कि हरे पेड़ काटे जाने के मामले में डॉ. सीमा परोहा समेत अन्य अफसरों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज है। वन विभाग ने अपने यहां केस काटा (मामला दर्ज) है। वन विभाग और पुलिस जांच कर रही है#

#कर्मचारी नेताओं ने की थी शिकायत#

#एनएसआई के कर्मचारी नेताओं की ओर से हरे पेड़ काटे जाने की शिकायत की गई थी। शुरुआत में तो संस्थान के अधिकारी आंधी में गिरे पेड़ कटने की बात कहते रहे। लेकिन वन विभाग ने जांच के बाद बिना अनुमति पेड़ काटने व लकड़ी बेचने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है#

No comments