#लखनऊ:- आलोक कुमार सिंह एडवोकेट को "प्रदेश अध्यक्ष" नियुक्त कर अखिल भारतीय नैतिक पार्टी ने (उत्तर प्रदेश) में बढ़ाई सियासी हलचल#
#लखनऊ:- आलोक कुमार सिंह एडवोकेट जी को "प्रदेश अध्यक्ष" नियुक्त कर अखिल भारतीय नैतिक पार्टी ने (उत्तर प्रदेश) में बढ़ाई सियासी हलचल/ घनश्याम प्रजापति "राष्ट्रीय महासचिव" एवं कार्यालय प्रभारी#
#लखनऊ: गर्मी के बढ़ते पारे के साथ-साथ जिले में सियासी हलचल भी तेज हो गई है। इसी बीच अखिल भारतीय नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौहान ने भी दस्तक दी और प्रदेश से लेकर जिले स्तर तक के कील। काँटे दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने हरदोई जिले के आलोक कुमार सिंह एडवोकेट को उत्तर प्रदेश का "प्रदेश अध्यक्ष" घोषित किया और 3 माह के अंदर प्रवेश स्तर की कमेटी गठित करके जिला अध्यक्षों को जिला स्तर पर कमेटी गठन करने के लिए निर्देश भी दिए हैं। मीडिया से संवाद करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौहान ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अखिल भारतीय नैतिक पार्टी सभी जिलों में अपने प्रत्याशी उतारेगी और पूरी दम खम के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हो रही राजनीति से क्षुब्ध होकर अखिल भारतीय नैतिक पार्टी ने निर्णय लिया है कि समाज में व्याप्त कुरीतियों, रूढ़िवादिताओं और कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए राजनीति के सफर में शामिल रहना आवश्यक है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर समाज में शुचिता, समरसता और नैतिकता के मूल्यों को फिर से स्थापित करने के लिए समाज में व्याप्त अराजकता से संघर्ष करना आवश्यक है। उन्होंने समस्त देशवासियों से अपील की है की अखिल भारतीय नैतिक पार्टी से जुड़कर हावी हो रही पाश्चात्य सभ्यता को हटाने एवं भारतीय संस्कृति एवं धरोहर को पुनर्स्थापित करने के लिए किए जा रहे संघर्ष में अपना योगदान अवश्य दें/ घनश्याम प्रजापति "राष्ट्रीय महासचिव" एवं कार्यालय प्रभारी#

No comments