#हरदोई:- टड़ियावां- वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से टड़ियावां में हरे पेड़ों का अवैध कटान जारी#
#हरदोई:- टड़ियावां- वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से टड़ियावां में हरे पेड़ों का अवैध कटान जारी#
#हरदोई: टड़ियावां- वन विभाग के संरक्षण व स्थानीय पुलिस की सह पर क्षेत्र में पनप रहे हरियाली के दुश्मन, थाना टड़ियावां क्षेत्र के गाँव बरौली माइनर की पूरब उत्तर पटरी के किनारे बरौली निवासी दो किसान के खेत मे खड़े हरे भरे पेड़ों को बुधवार की प्रातः काल लकड़ी कटान माफिया ने काट दिए प्रतिबंधित हरे भरे एक गूलर व दो आम के हरे भरे पेड़ बिना परमिट के लकड़ी ठेकेदारों ने आरा चला दिया है। इसके अलावा कुछ दिन पूर्व गाँव भैंसरी में नीम व जामुन के पेड़ों को लकड़कट्टों ने काटा था इसके अलावा थाना टड़ियावां क्षेत्र के विभिन्न गाँव में काटे गए प्रतिबंधित आम व गूलर, पेड़ अब सोचनीय विषय यह है कि प्रशासन की सख्ती होने के बाद भी आख़िर किसके संरक्षण में आये दिन काटे जा रहे हरे भरे प्रतिबंधित पेंड#

No comments