#हरदोई:- ई- रिक्शा चालक ने महिला से की ठगी, मंदिर के नाम पर उतरवाए गहने और नकदी#
#हरदोई: जिले के टड़ियावा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता पियारी पत्नी स्व. दयाराम, निवासी ग्राम नारेपुरवा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 मई 2026 को वह अपनी बेटी के घर ग्राम सिकंदरपुर जाने के लिए निकली थीं पीड़िता के अनुसार, वह करीब 11:30 बजे इटौली तिराहे से एक ई-रिक्शा में बैठीं। उसी रिक्शा में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ भी मौजूद थी, जो रास्ते में सरकारी अस्पताल के पास उतर गई। इसके बाद रिक्शा चालक उन्हें सिकंदरपुर छोड़ने के बजाय आगे ले गया।आरोप है कि हरई गांव पार करने के बाद चालक ने गोपामऊ मार्ग पर रिक्शा रोककर मंदिर में चढ़ावा चढ़ाने के बहाने महिला को बहलाया। उसने पीड़िता से सोने की नाक की चूड़ी, कानों के चांदी के टॉप्स और करीब 400 रुपये नकद ले लिए। इसके बाद आरोपी उन्हें वहीं छोड़कर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया।पीड़िता किसी तरह पैदल अपनी बेटी के घर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। महिला ने आरोप लगाया कि चालक ने मंदिर में चढ़ावा दिलाने के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां ने बताया FIR दर्ज कर ली गई है आरोपी की तलाश जारी है#

No comments