Breaking News

#हरदोई:- कछौना- चुप्पी तोड़-हल्ला बोल परियोजना के अंतर्गत हरदोई में बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित#


#हरदोई:- कछौना- चुप्पी तोड़-हल्ला बोल परियोजना के अंतर्गत हरदोई में बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित#

#हरदोई: कछौना- आक्रामकता एवं हिंसा के शिकार मासूम बच्चों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर समाधान अभियान द्वारा संचालित “चुप्पी तोड़; हल्ला बोल” परियोजना के अंतर्गत, इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड के सहयोग से बाल मित्र केंद्र, थाना देहात कोतवाली से संप्रेक्षण ग्रह हरदोई के बच्चों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल यौन शोषण से बचाव के उपाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सौरभ पाठक संप्रेक्षण ग्रह अधीक्षक उपस्थित रहे#

#वहीं संजीव कुमार श्रीवास्तव विधि सह परिवीक्षा अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रत्येक बच्चे को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की समस्या, हिंसा या शोषण की स्थिति में बिना संकोच बाल कल्याण समिति से संपर्क करना चाहिए#

#उन्होंने बताया कि न्यायपीठ बाल कल्याण समिति प्रत्येक जरूरतमंद बच्चे को शिक्षा, संरक्षण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा बच्चों के सर्वोत्तम हित में हर संभव सहायता प्रदान करेगी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए हैप्पीनेस गतिविधियों एवं जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मनोरंजक वातावरण में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं#

#सौम्या द्विवेदी समाधान अभियान निर्देशिका के निर्देशानुसार कार्यक्रम का संचालन समन्वयक प्रियांशु अवस्थी, मृदुल अवस्थी एवं सूरज शुक्ला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं#

No comments