#हरदोई:- प्रताप नगर चौराहे पर मिली अज्ञात युवती, पुलिस ने शुरू की पहचान की कोशिश#
#हरदोई:- प्रताप नगर चौराहे पर मिली अज्ञात युवती, पुलिस ने शुरू की पहचान की कोशिश#
#हरदोई: कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के प्रताप नगर चौराहे पर लगभग 18 वर्षीय एक युवती अज्ञात अवस्था में घूमती हुई मिली। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस चौकी प्रताप नगर को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को अपने संरक्षण में लिया#
#पुलिस के अनुसार युवती ने अपना नाम मुस्कान पुत्री स्वर्गीय महेश बताया पर गांव, परिवार या निवास स्थान के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। उसकी स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ या मानसिक तनाव से ग्रसित हो सकती है#
#पुलिस द्वारा युवती की पहचान कराने और उसके परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही युवती को उसके परिवार से मिलाने का प्रयास किया जाएगा#
#यदि किसी व्यक्ति को इस युवती के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तत्काल पुलिस चौकी प्रताप नगर या कोतवाली बेनीगंज से संपर्क कर सकता है#

No comments