Breaking News

#हरदोई:- सफलता की कहानी: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली प्रभा शुक्ला की जिंदगी#


#हरदोई:- सफलता की कहानी: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली प्रभा शुक्ला की जिंदगी#

#हरदोई: जनपद के ग्राम हरियावां निवासी प्रभा शुक्ला पत्नी विनय कुमार शुक्ला, एक सामान्य गृहिणी थीं और छोटे स्तर पर आटा चक्की का संचालन करती थीं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सपना देखा। वर्ष 2021 में उन्हें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की जानकारी खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से प्राप्त हुई। इसके बाद उन्होंने अपने आटा चक्की व्यवसाय का विस्तार करने के लिए विभाग में आवेदन किया#

#उनके प्रस्ताव को स्वीकृति मिली और उन्हें 25 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया। साथ ही योजना के अंतर्गत उन्हें 35 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी (लगभग 8.75 लाख रुपये) का लाभ भी मिला। योजना से जुड़ने से पहले वर्ष 2021-22 में उनका वार्षिक कारोबार लगभग 3 लाख रुपये था। लेकिन ऋण और सब्सिडी की सहायता से उन्होंने आधुनिक मशीनों के साथ बड़ा आटा कारखाना स्थापित किया। परिणामस्वरूप उनका कारोबार तेजी से बढ़ा और वर्ष 2022-23 में यह बढ़कर लगभग 40 लाख रुपये वार्षिक हो गया#

#लगातार मेहनत और बेहतर प्रबंधन के बल पर आज उनका व्यवसाय नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुका है। वर्ष 2024-25 में उनका वार्षिक कारोबार लगभग 1 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उनके आटा कारखाने से क्षेत्र के कई लोगों को रोजगार भी मिला है, जिससे स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। प्रभा कहती हैं कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। आज उनका परिवार आर्थिक रूप से सशक्त और खुशहाल है। वह अपने व्यवसाय और उपलब्धियों से पूरी तरह संतुष्ट हैं तथा अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं#

No comments