Breaking News

#प्रयागराज:- मर्डर- बड़ा बेटा ही निकला करोड़पति परिवार का कातिल, माल बंटवारे से नाराज दोस्‍त ने उसे भी मार डाला#


#प्रयागराज:- मर्डर- बड़ा बेटा ही निकला करोड़पति परिवार का कातिल, माल बंटवारे से नाराज दोस्‍त ने उसे भी मार डाला#

#प्रयागराज: में परिवार के चार लोगों की हत्याकांड का खुलासा हो गया है. पुलिस ने बताया कि व्यापारी, उनकी पत्नी और बेटी की हत्या उनके बड़े बेटे अभिषेक ने की थी. फिर उसकी हत्या उसके दोस्त सनी गुप्ता ने की. पुलिस को घर के अंदर तीनों की लाशें मिली थीं, फिर बेटे का शव दूसरे दिन व्यापारी की दुकान में मिला था. पुलिस ने आरोपी सनी को गिरफ्तार कर लिया है#

#क्या है मामला#

#प्रयागराज पुलिस को कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका में एक घर में तीन शव मिले थे, जिनकी पहचान वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी 65 साल की पत्नी अनीता वैश्य और बेटी मीनाक्षी वैश्य (45) के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी. शवों पर चोटों के निशान थे, जिससे शक हो गया कि इनकी हत्या की गई है#

#फिर कुछ घंटों बाद पुलिस को तलाशी और जांच के दौरान घर के नीचे बनी मार्केट की एक दुकान से एक और शव मिला. बाद में पता चला कि उनके वीरेंद्र के बड़े बेटे अभिषेक का है, लेकिन पुलिस तब उलझ सी गई, जब अभिषेक वाले स्थान में दुकान के अंदर बिजली के बोर्ड पर लिखा हुआ था कि बंटी, बबली और बहू ने मारा है#

#12 घंटे में किया खुलासा#

#पुलिस ने इस बेहद पेचीदा और खौफनाक हत्याकांड का महज 12 घंटे के अंदर सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने इस हत्याकांड का खौफनाक खुलासा किया है कि कैसे खुद बेटे ने पूरे परिवार की हत्या की साजिश रची, लेकिन अंत में खुद भी इसी साजिश का हिस्सा बनना पड़ा और उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. प्रयागराज पुलिस ने मंगलवार को करोड़पति कारोबारी समेत चार लोगों की हत्या का मामला सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है#

#संपत्ति से जुड़ा है विवाद#

#प्रयागराज पुलिस कमिश्नर जोगेन्द्र कुमार के अनुसार, मृतक कारोबारी वीरेंद्र वैश्य के बड़े बेटे अभिषेक ने ही अपने पड़ोसी दोस्त सनी गुप्ता के साथ मिलकर माता-पिता और अपनी बहन की जान ली थी. पूरा मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है. पिता वीरेंद्र वैश्य अपने बड़े बेटे अभिषेक को संपत्ति से बेदखल करने वाले थे, जिससे नाराज होकर उसने पूरे परिवार को खत्म करने का प्लान बनाया. वारदात के बाद डेढ़ करोड़ के गहने लूटे गए थे,  लेकिन बंटवारे के झगड़े में दोस्त सनी ने अभिषेक की भी हत्या कर दी और फरार हो गया#

#कर्ज में डूबा था अभिषेक, फिर ऐसे रची साजिश#

#पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार ने बताया कि मृतक वीरेंद्र वैश्य का बेटा अभिषेक (40) भारी कर्ज में डूबा हुआ था. कर्ज और हरकतों की वजह से पिता ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था. अभिषेक ने अपने पिता के मकान में ही समोसे की दुकान चलाने वाले अपने पड़ोसी दोस्त सनी गुप्ता के साथ मिलकर पूरे परिवार को खत्म करने और जेवरात लूटने की खौफनाक साजिश रची#

No comments