#हरदोई:- शाहाबाद- परियल में एसडीएम पर हमले के कई वीडियो आए सामने, महिलाओं को आगे कर पथराव की हकीकत बेनक़ाब#
#हरदोई:- शाहाबाद- परियल में एसडीएम पर हमले के कई वीडियो आए सामने, महिलाओं को आगे कर पथराव की हकीकत बेनक़ाब#
#हरदोई: शाहाबाद- क्षेत्र के परियल गांव में एसडीएम पर हुए हमले के मामले में कई वीडियो सामने आए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में महिलाओं और अन्य लोगों की भीड़ द्वारा प्रशासनिक टीम का विरोध करते हुए हंगामा और पथराव किए जाने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। घटना में एसडीएम शाहाबाद सुशील मिश्रा घायल हो गए थे#
#स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना से पहले एसडीएम बाढ़ चौकी और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान अन्नपूर्णा भवन में परचून की दुकान व आरआरसी सेंटर में खनन करने वालों के अवैध कब्जे की जानकारी लेने के दौरान प्रधान शिवरानी व जिला पंचायत सदस्य लालाराम के पुत्र उदयवीर राजपूत अभद्रता करने लगा। बताया जाता है कि बातचीत के दौरान कथित अभद्र व्यवहार होने पर सुरक्षा कर्मियों ने प्रधान पुत्र को रोक लिया था। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाओं और अन्य लोगों को आगे कर प्रशासनिक टीम का घेराव किया गया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और लाठी-डंडों के साथ पथराव शुरू हो गया#
#वायरल वीडियो में महिलाओं को आगे कर लोगों द्वारा कई बार प्रशासनिक टीम को घेरा गया, आरोप है कि सरकारी वाहन पर हमला कर टीम के लोगों का मोबाईल भी छीन लिया गया। पथराव के दौरान एक पत्थर एसडीएम सुशील मिश्रा के सिर में लग गया, जिससे वे घायल हो गए#
#घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हमले में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही जानकारियों ने पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। डीएम ने पूरे मामले ने निष्पक्ष जाँच कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं#

No comments