Breaking News

#उन्नाव:- जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप#


#उन्नाव:- जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप#

#उन्नाव: जिला कारागार में बंद एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जो गंगाघाट के जाजमऊ क्षेत्र का निवासी था और पिछले लगभग 10 महीनों से रेप के एक मामले में जेल में निरुद्ध था#

#घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भारी संख्या में जिला कारागार पहुंच गए और जेल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। परिजनों ने जेल अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि राहुल की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि इसके पीछे साजिश हो सकती है#

#परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन और कुछ विरोधियों की मिलीभगत से राहुल को जहर दिया गया, जिसके कारण उसकी मौत हुई। वहीं, घटना के बाद जेल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है#

#फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और परिजन निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं#

No comments