#हरदोई:- अहिरोरी की ग्राम विकास अधिकारी को हटाने की मांग, विधायक श्याम प्रकाश ने लिखा पत्र#
#हरदोई:- अहिरोरी की ग्राम विकास अधिकारी को हटाने की मांग, विधायक श्याम प्रकाश ने लिखा पत्र#
#हरदोई: अहिरोरी- विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) आकांक्षा सिंह को हटाने की मांग तेज हो गई है। क्षेत्रीय विधायक ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को पत्र लिखकर उनके स्थानांतरण की मांग की है#
#विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि ग्राम विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह के कार्यों को लेकर क्षेत्र से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उनका आरोप है कि शिकायतों के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और योजनाओं के क्रियान्वयन में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं#
#उन्होंने सीडीओ से आग्रह किया है कि जनहित एवं विकास कार्यों की सुचारु प्रगति को ध्यान में रखते हुए आकांक्षा सिंह को उनके विधानसभा क्षेत्र से हटाकर अन्यत्र तैनात किया जाए। विधायक के पत्र के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की समीक्षा किए जाने की संभावना जताई जा रही है#

No comments