#हरदोई:- बीईओ व बीएसए की रिश्वतखोरी का काला चिट्ठा डीएम के सामने, निलंबित लिपिक ने की कार्यवाही की मांग#
#हरदोई:- बीईओ व बीएसए की रिश्वतखोरी का काला चिट्ठा डीएम के सामने, निलंबित लिपिक ने की कार्यवाही की मांग#
#हरदोई: बेसिक शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार ने सरकार के जीरो टालरेंस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एजुकेटर भर्ती मामले में रिश्वतखोरी में फंसे बीएसए के विरुद्ध एफआईआर के बाद अब विकास खंड भरावन में तैनात रही निलंबित कनिष्ठ सहायक प्रत्यूषा लहरी ने आरोप लगाया कि खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) केके त्रिपाठी ने उनसे रिश्वत की मांग की थी और रिश्वत देने से इनकार करने पर बिना पूर्व नोटिस, स्पष्टीकरण या विभागीय प्रक्रिया का पालन किए नियम विरुद्ध तरीके से उन्हें निलंबित कर दिया गया#
#प्रत्यूषा लहरी ने जिलाधिकारी को कथित ऑडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध कराते हुए दावा किया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पहले ही महिला आयोग, पुलिस और अन्य सक्षम अधिकारियों से भी की है। उनका कहना है कि उनके पास ऐसे ऑडियो-वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं, जिनसे विभाग में कथित भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोपों की पुष्टि हो सकती है। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रस्तुत किए गए तथ्यों और साक्ष्यों की जांच के लिए 03 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी#

No comments