#लखनऊ:- 01 जुलाई से ग्राम सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल, गांव में ही होंगे राजस्व कार्य#
#लखनऊ:- 01 जुलाई से ग्राम सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल, गांव में ही होंगे राजस्व कार्य#
#लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा देने के लिए अहम निर्णय लिया गया है। अब 1 जुलाई से प्रदेश के सभी ग्राम सचिवालयों में लेखपाल नियमित रूप से बैठेंगे और ग्रामीणों के राजस्व संबंधी कार्य गांव में ही निस्तारित करेंगे#
#राजस्व परिषद ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। नए आदेश के तहत लेखपालों के लिए तहसील के साथ-साथ ग्राम सचिवालय में भी निर्धारित समय पर बैठना अनिवार्य होगा#
#अब ग्रामीणों को निवास प्रमाण पत्र, खतौनी, राजस्व अभिलेखों से जुड़े कार्यों तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों के लिए बार-बार तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इन सेवाओं का निस्तारण ग्राम सचिवालय स्तर पर ही किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके गांव के निकट ही राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना, अनावश्यक भागदौड़ कम करना और सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाना है#

No comments