Breaking News

#हरदोई:- सीएचसी में लगा वृहद स्वास्थ्य मेला, नवनिर्मित पैथोलॉजी का हुआ उद्घाटन#


#हरदोई:- सीएचसी में लगा वृहद स्वास्थ्य मेला, नवनिर्मित पैथोलॉजी का हुआ उद्घाटन#

#हरदोई: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरोरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अहिरोरी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं उनके सुपुत्र अनुभव सिंह मौजूद रहे। वहीं मंडल अध्यक्ष शालिग्राम सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की#

#स्वास्थ्य मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं और परामर्श उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत लाभान्वित बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कुष्ठ रोगियों को गिफ्ट वितरित किए गए तथा एक दर्जन लोगों को निशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई#

#मेले में 30 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि पांच पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित किए गए। इसके अलावा करीब 270 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सीएचसी अधीक्षक डा. राजीव रंजन की उपस्थिति में नवनिर्मित पैथोलॉजी लैब का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बीपीएम अनिरुद्ध मिश्रा, घनश्याम वर्मा सहित समस्त स्वास्थ्य टीम, क्षेत्रीय प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे#

No comments