#हरदोई:- टड़ियावां- प्रबुद्ध जनों को सांसद ने सम्मानित किया#
#हरदोई:- टड़ियावां- प्रबुद्ध जनों को सांसद ने सम्मानित किया#
#हरदोई: टड़ियावां- पीएम मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को ग्राम सिकंदरपुर स्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष अम्बरीष द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सांसद जयप्रकाश ने प्रबुद्ध जनों को फूल माला और शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। सांसद ने प्रबुद्ध जनों से संवाद करते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और संकल्प पर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने मौजूद वरिष्ठ जनों की समस्याएं सुनी। मंडल अध्यक्ष अम्बरीष द्विवेदी और प्रधान संघ अध्यक्ष अविनाश त्यागी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में, भाजपा नेता कुलदीप अवस्थी, राम प्रकाश त्रिपाठी, अमित मिश्रा, विपिन कुशवाहा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे#

No comments