Breaking News

#लखनऊ:- यूपी- मार्ट पोर्टल से मिलेगा MSME इकाइयों को बाजार, मशीनरी आपूर्तिकर्ताओं से आवेदन आमंत्रित#


#लखनऊ:- यूपी- मार्ट पोर्टल से मिलेगा MSME इकाइयों को बाजार, मशीनरी आपूर्तिकर्ताओं से आवेदन आमंत्रित#

#हरदोई: उपायुक्त उद्योग ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) इकाइयों को एक ही मंच पर मशीनरी, सेवाएं, सप्लायर कनेक्ट, एक्सपर्ट टॉक तथा नई इकाइयों से संबंधित वीडियो जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूपी मार्ट पोर्टल विकसित किया गया है। वर्तमान में इस पोर्टल पर लगभग 6000 इकाइयां पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि MSME इकाइयों के लिए बाजार का विस्तार करने हेतु मशीनरी निर्माताओं एवं सेवा प्रदाताओं को अपने उत्पादों के पंजीकरण की सुविधा भी प्रदान की गई है। इससे उद्यमियों को आवश्यक मशीनरी एवं सेवाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगी#

#उपायुक्त उद्योग ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को अपनी परियोजनाओं के लिए मशीनरी, इक्वीपमेंट एवं टूल्स से संबंधित कोटेशन की आवश्यकता होती है। ऐसे में यूपी मार्ट पोर्टल उद्यमियों और आपूर्तिकर्ताओं के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करेगा। उन्होंने जनपद के सभी मशीनरी, टूल किट आपूर्तिकर्ताओं एवं सेवा प्रदाताओं से अपील की है कि वे यूपी मार्ट पोर्टल पर ऑनबोर्ड होने के लिए अपना आवेदन शीघ्र कार्यालय में उपलब्ध कराएं। सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उन्हें पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा, जिससे उनके व्यवसाय को भी व्यापक बाजार उपलब्ध हो सकेगा#


https://www.facebook.com/share/p/1BCQbSFiWA/

No comments