Breaking News

#हरदोई:- महिला के साथ मारपीट का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग#


#हरदोई:- महिला के साथ मारपीट का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग#

#हरदोई: जनपद के हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम नेदुरा में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सुमन देवी पत्नी अनुप (उम्र करीब 28 वर्ष) ने थाना हरियावां में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, 9 जून  को वह अपने दूसरे मकान पर गई थीं। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोप है कि विपक्षीगण—विपक्षनी, संगीता पत्नी रामबाबू, जगदीश पुत्र देवीलाल और रामनिवास—ने लाठी-डंडों व घूंसे से मारपीट की। मारपीट के दौरान पीड़िता के बाएं हाथ में गंभीर चोट आने की बात कही गई है। शोर मचाने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है#

No comments