Breaking News

#सहारनपुर:- प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, सांसद इकरा हसन ने मेधावियों को किया सम्मानित#


#सहारनपुर:- प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, सांसद इकरा हसन ने मेधावियों को किया सम्मानित#

#सहारनपुर: प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद इकरा हसन ने प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मान पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सांसद इकरा हसन ने कहा कि शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान न केवल उनकी उपलब्धियों को पहचान देता है, बल्कि अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है#

#उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही बच्चों के आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षाविद् एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला#

No comments