Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- में शांतिपूर्वक निकले ताजिए, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक#


#हरदोई:- टड़ियावां- में शांतिपूर्वक निकले ताजिए, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक#

#हरदोई: टड़ियावां- मोहर्रम के अवसर पर टड़ियावां कस्बे में ताजियादारों द्वारा पूरी श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक आस्था के साथ ताजियों का जुलूस निकाला गया। निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए ताजिए कर्बला पहुंचे, जहां परंपराओं के अनुसार नम आंखों से उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस के दौरान क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा और सभी समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र क्षेत्राधिकारी हरियावाँ के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद रहा। उनके निर्देशन में जुलूस की निगरानी, यातायात संचालन और सुरक्षा प्रबंध प्रभावी ढंग से किए गए। वहीं प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ#

No comments