#औरैया:- मोहर्रम को लेकर एक्शन में डीआईजी यमुना प्रसाद, औरैया में सुरक्षा व्यवस्था का लिया मोहर्रम को लेकर एक्शन में डीआईजी यमुना प्रसाद, औरैया में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा#
#औरैया:- मोहर्रम को लेकर एक्शन में डीआईजी यमुना प्रसाद, औरैया में सुरक्षा व्यवस्था का लिया मोहर्रम को लेकर एक्शन में डीआईजी यमुना प्रसाद, औरैया में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा#
#औरैया: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी यमुना प्रसाद ने शुक्रवार को औरैया जनपद का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जमीनी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए#
#डीआईजी यमुना प्रसाद ने स्थानीय संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं से संवाद कर सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मोहर्रम मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी#
#निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों का बारीकी से जायजा लिया और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कोतवाली औरैया स्थित हाईटेक एकीकृत कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की तथा ऑपरेटरों को हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए#
#रिजर्व पुलिस लाइन में भी डीआईजी ने पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए चौबीसों घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे#

No comments