#हरदोई:- हरियावां- आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, कई पर मुकदमा दर्ज#
#हरदोई:- हरियावां- आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, कई पर मुकदमा दर्ज#
#हरदोई: हरियावां- थाना क्षेत्र में आम तोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर न सिर्फ गाली-गलौज की गई बल्कि लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं#
#हरदोई: 22 जून को दोपहर करीब 3 बजे गांव निवासी अनुराग पुत्र रविन्द्र ने जवाहर के आम के बाग से आम उठा लिया। इस बात का विरोध जब जवाहर के नाबालिग भतीजे अंजुल ने किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे गालियां दी गईं। शाम को करीब 9 बजे पीड़ित पक्ष जब शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचा तो मामला और बढ़ गया। आरोप है कि रविन्द्र व उसके परिजन—अवधेश, कुन्हें उर्फ आजाद, रविन्द्र पुत्र प्रकाश और अनुराग ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित के सिर पर गंभीर चोट आई। जान बचाकर घर पहुंचने के बाद भी आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है#

No comments