Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- में मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, तीन नामजद गिरफ्तार, पीड़ित परिवार ने लगाया पलायन के लिए मजबूर करने का आरोप#


#हरदोई:- बेनीगंज- में मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, तीन नामजद गिरफ्तार, पीड़ित परिवार ने लगाया पलायन के लिए मजबूर करने का आरोप#

#हरदोई: कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम करीमनगर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर धाराएं न लगाने तथा लगातार उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है#

#जानकारी के अनुसार दिनांक 13 जून 2026 को ग्राम करीमनगर निवासी श्रीमती रतिमाला पत्नी सुरेन्द्र ने थाना बेनीगंज में प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही निवासी साकिर, आकिर पुत्रगण अलीरजा, यूनुस पुत्र जाबिर अली तथा दिलशाद पुत्र शाकिर अली पर गाली-गलौज एवं मारपीट का आरोप लगाया। वादिनी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 254/26 धारा 115(2), 351(3) एवं 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया#

#पीड़ित परिवार का आरोप है कि विपक्षियों ने उनके घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की, कपड़े फाड़े तथा छेड़छाड़ जैसी बुरी हरकतें कीं। परिवार का कहना है कि मामले में गंभीर आरोप होने के बावजूद पुलिस ने केवल मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है#

#पीड़िता के अनुसार भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद विपक्षियों द्वारा हल्का सिपाहियों की सह पर विवादित भूमि पर निर्माण किया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस एवं तहसील प्रशासन की मौजूदगी में उन पर समझौते का दबाव बनाया गया। परिवार ने भय का वातावरण होने के कारण गांव छोड़कर गुरुकुल में रहने की बात कही है#

#पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि विपक्षियों के शरण दाता प्रताप नगर चौराहा निवासी जाकिर हुसैन के इशारे पर  उनके साथ पिछले छह माह से लगातार मारपीट और उत्पीड़न किया जा रहा है, जिससे वे पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने और विपक्षी विशेष समुदाय के होने के कारण साधु-संतों का भी पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला जारी है#

#वहीं क्षेत्राधिकारी हरियावां ने बताया कि छेड़छाड़ संबंधी आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है#

No comments