Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज में किन्नर समाज के दो गुटों के विवाद से तनाव बरकरार, पीड़ित पक्ष ने लगाई पुलिस प्रशासन से गुहार#


#हरदोई:- बेनीगंज में किन्नर समाज के दो गुटों के विवाद से तनाव बरकरार, पीड़ित पक्ष ने लगाई पुलिस प्रशासन से गुहार#

#हरदोई: बेनीगंज- कस्बे में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बावजूद विवाद की जड़ बने लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनके बीच भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। बताते चलें कि अशराफ टोला निवासी मोहिनी किन्नर ने बताया कि कुछ समय पूर्व कोथावां क्षेत्र में अटिया भट्ठा के पास बधाई मांगने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने सड़क पर मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन पीड़ित पक्ष का कहना है कि इसके बाद भी विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ#

#मोहिनी का आरोप है कि विपक्षी पक्ष के कुछ सदस्य आज भी क्षेत्र के आसपास रहकर विवाद की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास करते हैं, जिससे उनके और उनके साथियों में भय बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रह सके। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद का संबंध क्षेत्र में बधाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़े कार्यक्षेत्र को लेकर भी बताया जा रहा है। वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल सका है#

#मोहिनी ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग करते हुए कहा कि विवाद का जल्द समाधान कराया जाए, जिससे सभी लोग भयमुक्त होकर अपना जीवनयापन कर सकें#

No comments