#हरदोई:- अस्तित्व फाउंडेशन के पंचम महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ#
#हरदोई:- अस्तित्व फाउंडेशन के पंचम महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ#
#15 दिनों तक मिलेगा कौशल विकास और आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण#
#महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित पंचम 15 दिवसीय महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ रेलवेगंज स्थित हैवेल्स शोरूम के ऊपर बने हाल में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंतरध्वनि महिला विंग की मंडल अध्यक्ष इला द्विवेदी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीश चंद्र पब्लिक इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य किरण अग्रवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में अंतरध्वनि महिला विंग की जिलाध्यक्ष डॉ. आशी गुप्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश अग्रवाल ने भी सहभागिता की। संचालन अभिषेक गुप्ता ने किया#
#अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतिभागियों ने ढोलक की थाप पर गणेश वंदना प्रस्तुत की। अस्तित्व फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. प्रिया गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुए संस्था और प्रशिक्षण शिविर की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्व. श्रीमती लीला पाठक एवं अखिलेश सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कोमल सिंह ने नृत्य प्रस्तुति दी तथा रोहिणी शर्मा ने "बेखौफ आजाद है जीना मुझे" गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया#
#मुख्य अतिथि इला द्विवेदी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। वहीं किरण अग्रवाल ने कौशल विकास और निरंतर सीखते रहने की आवश्यकता पर बल दिया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।शिविर में प्रतिभागियों को डांस, मेहंदी, ब्यूटी पार्लर, सिलाई, ढोलक एवं मार्शल आर्ट्स सहित विभिन्न क्षेत्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 1 जून से 15 जून 2026 तक चलेगा, जिससे महिलाओं एवं युवतियों को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहन मिलेगा। संस्था की अध्यक्ष ऋचा गुप्ता ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लक्ष्मी गुप्ता, संध्या, नैन्सी, शिवाय, अनुराग राममूर्ति, किरण, मीनाक्षी, पुष्पा, आरती सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे#

No comments