Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्मैक और तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार#


#हरदोई:- टड़ियावां- पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्मैक और तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार#

#हरदोई: टड़ियावां- नशे और अपराध के खिलाफ अभियान में टड़ियावां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मो0 अहमद को 310 ग्राम स्मैक, एक .315 बोर अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। 16 जून को गोपामऊ निवासी राघवेन्द्र ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में अहमद और उसके साथी ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया। 18 जून को पुलिस ने कचनारी-बाबूपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। तलाशी में स्मैक और अवैध असलहा बरामद हुआ। आरोपी पर टड़ियावां,व पिहानी थानों में 21 संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन के नेतृत्व में कार्यवाई की गई, जिसमें कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा#

No comments