Breaking News

#लखनऊ:- भाजपा पर अफवाह फैलाने का आरोप, अफवाहों के सहारे राजनीति कर रहे विरोधी/ शिवपाल#


#लखनऊ:- भाजपा पर अफवाह फैलाने का आरोप, अफवाहों के सहारे राजनीति कर रहे विरोधी/ शिवपाल#

##लखनऊ: सपा नेता शिवपाल यादव ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी दल लगातार अफवाहों और साजिशों की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाने के लिए इस तरह की बातें फैलाई जाती हैं। शिवपाल ने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार का कोई असर पार्टी संगठन पर नहीं पड़ने वाला है। अफवाहों के सहारे राजनीति कर रहे सपा विरोधी#

#राजनीतिक गलियारों में तेज हुई बयानबाजी#

#राजभर और शिवपाल के बीच चल रही यह बयानबाजी ऐसे समय में सामने आई है जब उत्तर प्रदेश की राजनीति धीरे-धीरे 2027 के विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ रही है। राजनीतिक दल अपने-अपने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ विरोधियों पर भी लगातार हमले कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने की संभावना जताई जा रही है#

#राजभर की बातों को गंभीरता से नहीं लेता कोई#

#सपा नेता शिवपाल यादव ने ओम प्रकाश राजभर के बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की राजनीति में उनके दावों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कहा कि बार-बार ऐसे बयान देकर राजनीतिक माहौल गरमाने की कोशिश की जाती है, लेकिन इससे जमीनी हकीकत नहीं बदलती। उन्होंने दोहराया कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह संगठित है और पार्टी के सांसदों या नेताओं के दूसरे दलों में जाने की चचार्एं केवल राजनीतिक अफवाहें हैं#

No comments