Breaking News

#लखनऊ:- विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्र एवं माँ के नाम एक पेड़ लगाने का संकल्प#


#लखनऊ:- विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्र एवं माँ के नाम एक पेड़ लगाने का संकल्प#

#लखनऊ: विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत राष्ट्र एवं अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरण संतुलन बनाए रखना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है#

#उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए "एक पेड़ माँ के नाम"* अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति, मातृत्व और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का प्रतीक है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा संचालित व्यापक वृक्षारोपण अभियानों से भी समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरणा मिल रही है#

#इस अवसर पर सर्वेश पाठक राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा प्रणित तथा वाइस चेयरमैन वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद, भारत सरकार ने भी सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे केवल पर्यावरण दिवस पर ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष नियमित रूप से पौधे लगाएं और उनकी देखभाल का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का दायित्व निभाए, तो एक स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भारत का निर्माण निश्चित रूप से संभव है#

#सुश्री गीता गुप्ता ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना समय की मांग है। हम सभी को मिलकर प्रकृति के संरक्षण, जल बचाने, प्रदूषण कम करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए संकल्पित होना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य प्रदान किया जा सके#

No comments