#हरदोई:- 21 से 27 जून तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा, अध्यात्म के माध्यम से तनाव मुक्ति का संदेश#
#हरदोई:- 21 से 27 जून तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा, अध्यात्म के माध्यम से तनाव मुक्ति का संदेश#
#हरदोई: कमलेश्वर फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्था कुबेर लाल जनसेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जनकल्याण और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से 21 जून से 27 जून 2026 तक वैभव लॉन, हरदोई में प्रतिदिन सायं 4 बजे से भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज में बढ़ती आत्महत्या की घटनाएं, मानसिक तनाव, घबराहट, उच्च रक्तचाप, पारिवारिक विघटन, सामाजिक संघर्ष और नशे की प्रवृत्तियों को देखते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। संस्था द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार उचित परामर्श, सकारात्मक मार्गदर्शन और अध्यात्म के माध्यम से इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है#
#कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचिका एवं परामर्शदाता पूज्या श्री राधा प्रिया जी के श्रीमुख से होगा। आयोजकों का कहना है कि यह कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं होगी, बल्कि मानसिक और भावनात्मक हीलिंग का भी एक प्रभावी माध्यम बनेगी। कार्यक्रम के प्रथम दिवस 21 जून को प्रातः 7 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए वैभव लॉन में संपन्न होगी#
#कमलेश्वर फाउंडेशन की सचिव अमिता मिश्रा "मीतू" ने बताया कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच अध्यात्म लोगों को मानसिक शांति प्रदान करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ तनाव से मुक्ति और सकारात्मक जीवन दृष्टि प्रदान करना है।वहीं, कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी ने कहा कि भागवत कथा के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे एक मजबूत और संस्कारित समाज के निर्माण में सहायता मिलेगी#
#कथा आयोजन के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में विधायक प्रभाष कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगरपालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा ‘मधुर’, डॉ. सी.पी. कटियार, डॉ. चित्रा मिश्रा, विजय लक्ष्मी सिंह, अमिताभ शुक्ला ‘मोनू’, संजीव मिश्रा, पंकज अवस्थी, सचिन मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, सुमन सिंह, प्रशांत गुप्ता नितिन, काजल गुप्ता, सुमित श्रीवास्तव, वंदना सिंह, शांतनु सिंह सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे#

No comments