#सुल्तानपुर:- कादीपुर- निर्माणाधीन गोमती नदी पुल में दरार, डीएम इंद्रजीत सिंह ने दिए जांच के आदेश#
#सुल्तानपुर:- कादीपुर- निर्माणाधीन गोमती नदी पुल में दरार, डीएम इंद्रजीत सिंह ने दिए जांच के आदेश#
#सुल्तानपुर: कादीपुर- के गुदरा घाट और लंभुआ के सलाहपुर घाट के बीच निर्माणाधीन गोमती नदी पुल में दरार आने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं#
#जिलाधिकारी ने 10 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम में विभिन्न विभागों के तकनीकी विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है, जो पुल की गुणवत्ता और निर्माण कार्य की विस्तृत जांच करेंगे#
#गौरतलब है कि गोमती नदी पर इस पुल का निर्माण कार्य पिछले लगभग साढ़े सात वर्षों से चल रहा है। पुल का निर्माण वर्ष 2022 तक पूरा होना था, लेकिन अब तक कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। ऐसे में निर्माणाधीन पुल में दरार आने की सूचना ने क्षेत्रीय लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया है#
#जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दरार के कारणों और निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष और तकनीकी जांच का भरोसा दिलाया है#

No comments