#हरदोई:- खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, नेवादा लोचन गौशाला का हुआ निरीक्षण#
#हरदोई:- खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, नेवादा लोचन गौशाला का हुआ निरीक्षण#
#हरदोई: विकास खण्ड कोथावां की ग्राम पंचायत नेवादा लोचन स्थित गौशाला में गौवंशों की दुर्दशा एवं अव्यवस्थाओं को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय दिखाई दिया। शुक्रवार 13 जून 2026 को नवागत पशु चिकित्सा अधिकारी कोथावां डॉ. अश्विनी गौतम ने गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए#
#गौरतलब है कि हाल ही में (द टेलीकास्ट न्यूज़) पर प्रकाशित समाचार में गौशाला परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं, मृत गौवंशों के अवशेष पड़े होने तथा उनकी उचित देखरेख न होने का मामला प्रमुखता से उठाया गया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि लाखों रुपये की लागत से लगाए गए निगरानी सिस्टम और अन्य सुविधाओं के बावजूद गौवंशों को अपेक्षित संरक्षण नहीं मिल पा रहा है। साथ ही केयरटेकर की अनुपस्थिति और साफ-सफाई की बदहाल स्थिति को लेकर भी ग्रामीणों में भारी नाराजगी थी#
#मामले को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विनी गौतम ने गौशाला की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने गौवंशों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, चारा-पानी की उपलब्धता तथा देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के कर्मियों को निर्देश दिए। साथ ही केयरटेकर की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा गौवंशों की निगरानी को प्रभावी बनाने पर जोर दिया#
#निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत नेवादा लोचन सचिव कमल तिवारी सहित ब्लॉक क्षेत्र के कई कर्मचारी एवं अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गौशाला संचालन में आने वाली समस्याओं की बारीकी से जानकारी ली तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया#
#क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि गौ संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए गौशालाओं में व्यवस्थाएं भी उसी स्तर की होनी चाहिए। लोगों को उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद गौशाला की स्थिति में सुधार होगा और गौवंशों को बेहतर देखभाल एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा#

No comments