#हरदोई:- अहिरोरी- सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज#
#हरदोई:- अहिरोरी- सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज#
#हरदोई: विकास खंड अहिरोरी- के पुन्निया गांव निवासी अमित बाजपेयी ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि पचकोहरा पुलिया से पुन्निया संपर्क मार्ग पर लंबे समय बाद डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है और गिट्टी की बेहद पतली परत बिछाकर केवल खानापूर्ति की जा रही है। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य इसी प्रकार जारी रहा तो सड़क कुछ ही दिनों में क्षतिग्रस्त हो सकती है#
#अमित बाजपेयी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत में सड़क निर्माण कार्य की जांच कराए जाने तथा मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी सड़क की गुणवत्ता को लेकर चर्चा बनी हुई है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग शिकायत का संज्ञान लेकर निर्माण कार्य की जांच कराता है या मामले पर पर्दा डाल दिया जाएगा#

No comments