#हरदोई:- डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश#
#हरदोई:- डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश#
#हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को सदर तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, सिंचाई, समाज कल्याण, नगर निकाय समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए#
#जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा मौके पर जाकर सत्यापन कर शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने थाना क्षेत्रों के गांवों में लोगों से नियमित संवाद बनाए रखें, क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त करें तथा असामाजिक, अराजक एवं दबंग तत्वों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखें#
#इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावनाथ पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर मयंक कुण्डू, तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, संबंधित विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ, थानाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे#

No comments