Breaking News

#हरदोई:- कछौना- मानदेय वृद्धि और अलग पोर्टल की मांग: कछौना में पंचायत सहायकों का प्रदर्शन#


#हरदोई:- कछौना- मानदेय वृद्धि और अलग पोर्टल की मांग: कछौना में पंचायत सहायकों का प्रदर्शन#

#हरदोई: कछौना- पंचायत सहायक कर्मचारी शाखा कछौना के अध्यक्ष के नेतृत्व में पंचायत सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों की एकजुटता से पंचायतों की मांगें तेजी से बढ़ी है। दिये गए ज्ञापन में पंचायत सहायकों हेतु कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू की जाये। पंचायत सहायकों के लिए पृथक पंचायत सहायक पोर्टल विकसित किया जाए# 

#ग्राम पंचायत सचिवालयों के संचालन हेतु फर्नीचर, कम्प्यूटर, प्रंटिग, स्टेशनरी हेतु प्रत्येक माह बजट उपलब्ध कराया जाए। पंचायत सहायकों को विभागीय मोबाइल फोन प्रदान किया जाए। पंचायत सहायकों के कार्य समय, अवकाश, दायित्वों एवं सेवा शर्तों के सम्बंध में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाएं। न्यूनतम कुशल श्रमिक के अनुसार मानदेय उपलब्ध कराया जाए#

#ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्तियों में पंचायत सहायकों को आरक्षण दिया जाये। भारत सरकार की आयुष्यमान योजना में शामिल किया जाये। इस अवसर पर पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन शाखा कछौना की अध्यक्ष सौम्या वर्मा, पीयूष राठौर, योगेंद्र मौर्य, हर्ष पटेल, राहुल, उत्तम, बिंदेश्वरी, सूरज मौर्य आदि पदाधिकारी मौजूद रहे#

No comments