Breaking News

#हरदोई:- बिलग्राम- डीएम के आदेश भी बेअसर! बिलग्राम तहसील में एक साल से न्याय का इंतजार#


#हरदोई:- बिलग्राम- डीएम के आदेश भी बेअसर! बिलग्राम तहसील में एक साल से न्याय का इंतजार#

#मेड़बंदी विवाद में कार्रवाई पर उठे सवाल, शिकायतकर्ता ने प्रशासन से लगाई गुहार#

#हरदोई:- बिलग्राम- तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। ग्राम श्यामपुर, परगना मल्लावां निवासी दिवाकर मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उनकी भूमि की मेड़बंदी संबंधी मामले में न्यायालय एवं प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशों के बावजूद लंबे समय तक कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण उन्हें लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़े#

#प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपजिलाधिकारी बिलग्राम द्वारा 28 मई 2025 को भूमि की पैमाइश कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि निर्धारित समय के भीतर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 22 नवंबर 2025 को पुनः निर्देश जारी किए गए। वहीं 17 मार्च 2026 को जिला अधिकारी हरदोई द्वारा भी मामले के निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए, लेकिन इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकल सका#

#शिकायतकर्ता का कहना है कि मई 2026 में नायब तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की तथा मेड़बंदी कराई। हालांकि आरोप है कि कुछ समय बाद ही कथित दबंगों ने बनाई गई मेड़ को हटाकर भूमि पर पुनः कब्जे का प्रयास किया। दिवाकर मिश्रा ने आरोप लगाया है कि रामलखन त्रिपाठी, उमाकांत शुक्ला तथा अन्य लोगों द्वारा सरकारी पैमाइश के आधार पर बनाई गई मेड़ को क्षतिग्रस्त कर खेत जोत दिया गया। उन्होंने मामले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है#

#शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने आईजीआरएस एवं जनसुनवाई पोर्टल पर भी कई शिकायतें दर्ज कराई हैं, जिनमें शिकायत संख्या 40015526022085, 20015526022250 एवं 20015526024152 शामिल हैं। उनका कहना है कि इन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण अभी तक नहीं हो सका है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और राजस्व विभाग के अधिकारियों की भूमिका की जांच कर शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं#

No comments