Breaking News

#हरदोई:- महादेव मंदिर में खराब पड़ा वाटर कूलर, समाजसेवी ने जल्द मरम्मत का दिलाया भरोसा#


#हरदोई:- महादेव मंदिर में खराब पड़ा वाटर कूलर, समाजसेवी ने जल्द मरम्मत का दिलाया भरोसा#

#हरदोई: नगर के पश्चिम महादेव मंदिर प्रांगण में नगर पंचायत बेनीगंज द्वारा स्थापित वाटर कूलर कई महीनों से खराब पड़ा है, जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को भीषण गर्मी में शीतल पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बढ़ते तापमान के बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है#

#इस समस्या को लेकर नगर के समाजसेवी अशोक कुमार वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में लगा वाटर कूलर तथा पास में स्थापित पानी का समर भी खराब है, जिसे सभी के सहयोग से जल्द ही ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा#

#उन्होंने कहा कि महादेव मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। ऐसे में शीतल पेयजल की व्यवस्था सुचारु रहना आवश्यक है। वाटर कूलर के ठीक हो जाने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी में राहत मिलेगी और उन्हें पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा#

#समाजसेवी के इस आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने जल्द मरम्मत कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है#

No comments