#जम्मू:- कटरा- वैष्णो देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक सप्ताह में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन#
#जम्मू:- कटरा- वैष्णो देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक सप्ताह में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन#
#जम्मू: कटरा- गर्मियों की छुट्टियों के बीच माता वैष्णो देवी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। देशभर से बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में 3 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में माथा टेक चुके हैं#
#श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते यात्रा से जुड़ी अधिकांश सुविधाओं पर भी दबाव बढ़ गया है। हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार, रोपवे तथा भवन क्षेत्र में उपलब्ध कमरे लगभग पूरी तरह बुक चल रहे हैं। प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं#
#अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर रवाना होने से पहले पंजीकरण, आवास और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती आमद से कटरा और आसपास के क्षेत्रों में भी रौनक बढ़ गई है तथा धार्मिक पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिल रहा है#

No comments