#हरदोई:- सेवा, सुशासन और विकास की उपलब्धियों को लेकर हरदोई पहुंचे मंत्री असीम अरुण#
#हरदोई:- सेवा, सुशासन और विकास की उपलब्धियों को लेकर हरदोई पहुंचे मंत्री असीम अरुण#
#हरदोई: उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का शनिवार को हरदोई आगमन हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित विवेकानंद सभागार में आयोजित विशेष प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के सफर की उपलब्धियों को विस्तार से जनता के सामने रखा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज समाज के वंचित, वृद्ध, दिव्यांग और जरूरतमंद वर्ग तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ बिना किसी बिचौलिये के पहुंच रहा है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि हुई है#
#मंत्री ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाया गया है, जिसके चलते आम जनता की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने प्रदेश में सड़क, एक्सप्रेस-वे, स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है#
#उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है, जिससे नागरिकों और व्यापारियों के लिए भयमुक्त वातावरण तैयार हुआ है। निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं, जो आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सरकार की सभी नीतियां और योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग के समग्र विकास को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं तथा प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है#

No comments