Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- घर के सामने निकलने पर हमला, सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस से कार्रवाई की मांग#

#हरदोई:- बेनीगंज- घर के सामने निकलने पर हमला, सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस से कार्रवाई की मांग#

#हरदोई: बेनीगंज- क्षेत्र के ग्राम गोविन्दपुर निवासी दीपांशु शुक्ला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, जब वह गांव में अनिल मिश्रा के घर के सामने से गुजर रहे थे, तभी अनिल मिश्रा ने उन पर बांके से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। दीपांशु शुक्ला ने घटना का सीसीटीवी फुटेज होने का दावा करते हुए पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराया है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस शिकायत और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी#

No comments