Breaking News

#हरदोई:- अहिरोरी- आकांक्षा सिंह पर दोहरा घेरा: प्रधान ने लगाए फर्जीवाड़े के आरोप, विधायक ने मांगा तबादला#


#हरदोई:- अहिरोरी- आकांक्षा सिंह पर दोहरा घेरा: प्रधान ने लगाए फर्जीवाड़े के आरोप, विधायक ने मांगा तबादला#

#हरदोई: अहिरोरी- विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई हैं। ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय विधायक द्वारा लिखे गए दो अलग-अलग पत्रों ने उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं#

#ग्राम प्रधान रामशंकर ने थाना टड़ियावां को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम विकास अधिकारी द्वारा गोशाला के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का प्रयोग कर डिमांड तैयार की जा रही है। प्रधान का कहना है कि पिछले दो महीनों के दौरान उनके समक्ष किसी भी प्रकार की डिमांड प्रस्तुत नहीं की गई, बावजूद इसके दस्तावेज तैयार किए जाने की जानकारी मिली है#

#प्रधान ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। उधर, गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम प्रकाश ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर ग्राम विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह की कार्यशैली पर गंभीर आपत्ति जताई है। विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि उन्हें लगातार स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ#

#विधायक ने आकांक्षा सिंह की कार्यप्रणाली को "अत्यंत खराब" बताते हुए उनका स्थानांतरण अन्यत्र किए जाने की संस्तुति की है।अब ग्राम प्रधान द्वारा लगाए गए फर्जीवाड़े के आरोप और विधायक द्वारा उठाए गए सवालों के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, आरोपों के संबंध में संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को जब कॉल की गई तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की, जिससे उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है#

No comments